Vastu Tips For home – आज के समय में घर हो या ज़िंदगी सब कुछ अच्छा या अपने मुताबिक होना बहुत जरूरी है। इसीलिए आपके ज़िंदगी और घर में पॉजिटिव एनर्जी का होना भी उतना ही जरूरी है ।तो क्या आप जानते हैं कि आपके घर का वास्तु न सिर्फ आपकी ऊर्जा को प्रभावित करता है, बल्कि आपके जीवन में सुख-शांति, स्वास्थ्य और धन-संपत्ति भी ला सकता है?
2025 में भी वास्तु शास्त्र की मान्यताएं पहले जैसी ही प्रासंगिक हैं। और इसके महत्व उतने ही है जितना जीवन साइंस को महत्त्व दिया जाता हैं। इसीलिए आपको इस लेख में हम हर कमरे के लिए विशेष Vastu Tips बताएंगे जिससे आप अपने घर को एक पॉजिटिव एनर्जी वाला स्थान बना सकें।और अपने बिगड़ते जीवन काल को सुधार सकते हैं। तो आइए जानते हैं:

Contents
✨ वास्तु शास्त्र क्या है?
वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो भवन निर्माण, दिशा और ऊर्जा के संतुलन पर आधारित है। इसका उद्देश्य है घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना ताकि जीवन में खुशहाली बनी रहे। इस शास्त्र का उपयोग पहले के राजा महाराजा अपने महल के निर्माण कार्य शुरू करने से पहले उसमें नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए उसमें शामिल किया करते थे और और अपने राज्य की रक्षा किया करते थे। और आज के युग में हमें भी इसे जानना और समझना चाहिए। की हम इसका उपयोग करके अपने जीवन को कैसे बेहतर बना सकते है।
🛏️ Bedroom के लिए Vastu Tips
हम अपने घर में सबसे ज्यादा महत्व बेडरूम को देते हैं जहां हम सोते हैं। और अगर हमें नींद सही से नहीं आती या बुरे सपने परेशान करते हैं तो इसका मतलब है कि आपके घर के Bedroom का वास्तु सही नहीं है। इसके लिए आपको अपने bedroom के लिए vastu tips की या उसे समझने की जरूरत है। तो जाने:
- दिशा: Master Bedroom हमेशा दक्षिण-पश्चिम (South-West) दिशा में होना चाहिए।
- बेड की दिशा: सिर हमेशा दक्षिण या पूर्व की ओर रखें।
- आईना: बेड के सामने आईना न रखें, इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।
- रंग: हल्के और शांत रंग जैसे लैवेंडर, बेबी पिंक, क्रीम चुनें।
- Avoid: इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जैसे टीवी, लैपटॉप आदि को बेडरूम में कम रखें।
👶 Children Room (बच्चों का कमरा) के लिए Vastu Tips
आज के इस कलयुग में बुरी नजर सबसे पहले बच्चों पर पड़ती है। इसीलिए बच्चों का कमरा vastu के हिसाब से जरूर बनवाए क्योंकि इससे उन्हें आगे बढ़ने में शक्ति मिलेगी और बुरी नजर से उन्हें बचा कर रखेगी। इस बदलती दुनिया ये जानना जरूरी हैं की आपके children room के लिए Vastu Tips.
- दिशा: उत्तर-पूर्व (North-East) या पूर्व (East) दिशा सर्वोत्तम मानी जाती है।
- स्टडी टेबल: इस तरह रखें कि पढ़ते समय चेहरा पूर्व या उत्तर की ओर हो।
- रंग: ग्रीन, येलो या हल्के ब्लू रंग बच्चों की एकाग्रता और रचनात्मकता को बढ़ाते हैं।
- Avoid: भारी फर्नीचर और बहुत ज्यादा खिलौने।
🍽️ Kitchen (रसोई) के लिए Vastu Tips
भोजन जीवन का आधार हैं। बिना भोजन खाए कोई जीवित नहीं रह सकता। तो जहां भोजन बनता है । वहां से सभी का केंद्र बना होता है। इसीलिए kitchen के लिए vastu tips jarur dekhen क्योंकि kitchen ऐसी जगह हैं जो पूरे परिवार के हर सदस्य को जोड़ता है। जो किचन घर का केंद्र बना रहता है। इसमें पूरे घर का भला होता है। हमें अपने किचन का वास्तु जानने की और उसे ठीक करना हमारा कर्तव्य है।वो किस प्रकार है जाने:
- दिशा: Kitchen के लिए अग्नि कोण (South-East) सबसे शुभ होता है।
- गैस स्टोव की दिशा: खाना बनाते समय चेहरा पूर्व दिशा में होना चाहिए।
- सिंक और गैस में दूरी रखें, क्योंकि पानी और अग्नि तत्व में टकराव शुभ नहीं माना जाता।
- रंग: लाल, नारंगी या गुलाबी रंग ऊर्जा और उत्साह बढ़ाते हैं।
🛋️ Living Room (Drawing Room) के लिए Vastu Tips
Living room घर के एक केंद्र होता हैं। मेहमान आते ही सबसे पहले उनकी नजर लिविंग रूम की तरफ ही जाती है। और हमें हमेशा अपने लिविंग रूम का वास्तु और उसका डिजाइन अच्छा रखना चाहिए। जिससे वह सबका केंद्र बना रहे और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहनी चाहिए। तो आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने लिविंग रूम को वास्तु के हिसाब से कैसे सेट कर सकते हैं।
- दिशा: उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लिविंग रूम बनवाना श्रेष्ठ रहता है।
- सोफे की Placement: मुख्य दीवार के सहारे पश्चिम या दक्षिण दिशा में सोफा रखें।
- टीवी और इलेक्ट्रॉनिक्स: उत्तर दिशा में रखें।
- गेस्ट का चेहरा: बैठते समय उनका चेहरा दक्षिण या पश्चिम की ओर होना चाहिए।
- रंग: क्रीम, हल्का ग्रे, सफेद या हल्का हरा।
🚽 Bathroom/Toilet के लिए Vastu Tips
Bathroom और शौचालय घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। जिसे घर का हर सदस्य इस्तेमाल करता है। इसीलिए हमें इसके निर्माण में उत्तर ये पूर्व दिशा और इसके केन्द्र का ध्यान रखना चाहिए। इसे कभी भी घर के केंद्र में निर्माण नहीं करवाना चाहिए। क्योंकि वहां पर देवताओं का वाश होता है। इसे हमेशा वास्तु को ध्यान में रख कर निर्माण करवाना चाहिए। जिससे घर में बीमारियां, दुख दर्द और अन्य ग्रह क्लेश से आपके परिवार को नेगेटिविटी को दूर रखें। और आप इसके लिए ये टिप्स आजमा सकते है।
- दिशा: पश्चिम या उत्तर-पश्चिम (North-West) दिशा में बाथरूम शुभ माना जाता है।
- टॉयलेट सीट: ऐसा डिजाइन करें कि बैठते समय आपका चेहरा दक्षिण या पश्चिम की ओर हो।
- एग्जॉस्ट फैन और वेंटीलेशन जरूर रखें ताकि नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल सके।
- रंग: हल्के नीले, सफेद या ग्रे रंग चुनें।
🛕 Pooja Room (पूजा घर) के लिए Vastu Tips
जिस घर देवताओं का वाश होता हैं वहां पूजा रूम जरूर होता हैं। क्योंकि इस रूम के होने से घर में बुरी शक्तियों यानी कि नेगेटिविटी घर में प्रवेश नहीं कर सकती है। तो हमें इसके लिए हमेशा पॉजिटिविटी बनाए रखने के लिए पूजा रूम किस दिशा में हो, कहा पर होना चाहिए मूर्ति किस तरफ रखनी चाहिए इसका वास्तु का ज्ञान बहुत जरूरी है। इसीलिए puja room के लिए vastu Tips देखें।
- दिशा: पूजाघर के लिए सबसे अच्छी दिशा उत्तर-पूर्व (Ishan Kona) होती है।
- मूर्ति की Placement: भगवान की मूर्तियां दीवार से थोड़ी दूरी पर रखें।
- Avoid: पूजा घर को बेडरूम या बाथरूम के पास न रखें।
- रंग: सफेद, क्रीम या हल्का पीला रंग शांति देता है।
- दीपक/लाइट: नियमित रूप से दीपक जलाएं और साफ-सफाई बनाए रखें।
🚪 Main Door (मुख्य दरवाज़ा) के लिए Vastu Tips
घर का main door ( मुख्य दरवाजा ) एक अहम हिस्सा होता है । कोई भी व्यक्ति चाहे वो घर को या बाहर का main door से ही घर में प्रवेश करेगा। इसमें पॉजिटिव और नेगेटिव शक्तियां भी आने का साधन वहीं से होता हैं। इसीलिए हमें हमेशा अपना main door (मुख्य दरवाजा) वास्तु के हिसाब से बनवाना चाहिए। ताकि घर में सुख शांति बनी रहे। तो जाने main door के लिए vastu tips:
- दिशा: मुख्य द्वार के लिए उत्तर या पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है।
- दरवाजे की आवाज: दरवाज़ा खोलते-बंद करते समय आवाज नहीं आनी चाहिए।
- नाम प्लेट: साफ और पढ़ने योग्य होनी चाहिए।
- तुलसी का पौधा या स्वास्तिक चिन्ह शुभ माने जाते हैं।
🌿 Extra Vastu Tips for Positive Energy
आपको ये ऊपर जो वास्तु tips बताए गए है। उसे ध्यान में रखते हुए अपने घर का निर्माण करवाए। ताकि आपके घर में आने वाली सारी परेशानियां आपसे हमेशा के लिए दूर रहे । और आपके घर में हमेशा सुख शांति बनी रहे।
- रोज़ सुबह घर में घंटी या शंख जरूर बजाएं।
- मुख्य द्वार पर साफ़-सुथरा दरवाज़ा और दीया जलाना लाभदायक होता है।
- घर में उत्तर-पूर्व दिशा को हमेशा साफ और हल्का रखें।
- टूटी हुई चीजें जैसे घड़ी, शीशा, बर्तन तुरंत हटा दें।
- नमक और कपूर से समय-समय पर घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करें।
✅ निष्कर्ष (Conclusion)
वास्तु शास्त्र का पालन करके हम न केवल अपने घर में सौंदर्य और व्यवस्था ला सकते हैं, बल्कि स्वास्थ्य, समृद्धि और सकारात्मकता को भी आकर्षित कर सकते हैं। अगर आप 2025 में नए घर की योजना बना रहे हैं या अपने मौजूदा घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाना चाहते हैं, तो ये वास्तु टिप्स आपके लिए अमूल्य साबित होंगे।
🔔 Bonus Tip: हर शनिवार घर में नमक मिले पानी से पोछा लगाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होती है।
🔎 FAQs – Vastu Tips for Home (2025)
Q1. क्या फ्लैट्स में भी वास्तु लागू होता है?
हाँ, फ्लैट्स में भी वास्तु के सिद्धांत अपनाए जा सकते हैं, खासकर दिशा और कमरों की प्लेसमेंट का ध्यान रखें।
Q2. क्या वास्तु दोष ठीक किए जा सकते हैं बिना तोड़फोड़ के?
हाँ, कुछ उपाय जैसे मिरर, पौधे, पेंट्स और क्रिस्टल्स की मदद से दोष को ठीक किया जा सकता है।
Q3. क्या पूजा घर बेडरूम में बनाना सही है?
वास्तु के अनुसार पूजा घर बेडरूम में नहीं होना चाहिए, पर मजबूरी में उत्तर-पूर्व कोना चुनें।
अगर आपको यह गाइड पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ ज़रूर शेयर करें और Brighthome.in पर और भी उपयोगी वास्तु और होम डेकोर टिप्स पढ़ते रहें।